विधानसभा चुनावाें की घोषणा होने के बाद छछरौली अनाज मंडी में भाजपा की तरफ से जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। रैली कृषि मंत्री कंवरपाल की तरफ से आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा सरकार की 10 साल की उपलब्धियां लोगों को गिनवाई।