सिसई: सकरौली में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ़्तार, 59 लीटर शराब की जब्त
Sisai, Gumla | Apr 5, 2024 लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी करते हुए सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोली स्थित गजेंद्र साहू के जनरल स्टोर से पुलिस ने अंग्रेजी शराब, बियर और 45 लीटर महुआ शराब सहित कुल 59 लीटर अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब जब्त की गयी और पकड़ाये दुकान मालिक गजेंद्र साहू को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।