बागपत: ग्राम सिसाना के निकट एक बस के अंदर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका जताई गई
Baghpat, Bagpat | Jun 10, 2026 बुधवार की सुबह करीब साढे दस बजे ग्राम सिसाना के निकट एक बस के अंदर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गए। शव की शिनाख्त 30 वर्षीय रीनू उर्फ़ डांसर पुत्र विशंभर निवासी सिसाना के रूप में हुई। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली बागपत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।