जहानाबाद: जहानाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ का 5वां वार्षिकोत्सव संपन्न, डीएम रहीं मौजूद
जहानाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के वृक्षारोपण अभियान का 5वां वार्षिकोत्सव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय सहित कई अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रकोष्ठ के पांच वर्षों के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर डीपीएस स्कूल संचालक की भूमि पर 100 पौधे लगाए गए।