मेदिनीनगर रजवाडीह बड़कागांव के युवक 27 वर्षीय राकेश कुमार तिवारी पिता सतीश नारायण तिवारी का शव गढवा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के जयनगरा के समीप भुंडूवा गांव में कोयल नदी से बरामद किया गया। राकेश दो दिनों से लापता था। परिजन एवं पुलिस छानबीन में जुटे थे। बता दें कि राकेश के लापता होने पर उसके परिजनों ने 21 जून को सदर थाना में सनहा दर्ज कराया था।