दमयंती नगर: सेफ क्लिक 2.0 अभियान: डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
दमोह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में साइबर सुरक्षा अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के तहत चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी ने डीएवी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने अनजान कॉल, मैसेज और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने, ओटीपी, बैंकिंग व व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को जागरूकता का संदेश दिया।