गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने एक अभियुक्त को 100 पव्वे के साथ 80 फुटा रोड से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने एक अभियुक्त सलाम को हरियाणा मार्क के 100 पव्वे के साथ किया गिरफ्तार। थाना अध्यक्ष शालीमार गार्डन ने बताया है कि सलाम शराब तस्करी का काम किया करता है और उसके पास से फ्रेश मोटा मसालेदार के 100 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा मार्क है और उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए अनुबंधित है।