मिर्ज़ापुर: चड़ेरू-चौकठा गाँव के सामने रेलवे लाइन पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप
जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरू-चौकठा गाँव के सामने जिगना रेलवे स्टेशन से पांच सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर महिला का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। जीआरपी विंध्याचल प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरकर महिला का सिर क्षत-विक्षत हो गया था। महिला की पहचान नहीं हो सकी।