टीकमगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक के समर्थन में लगाए नारे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में सोमवार शाम करीब 5 बजे अस्पताल चौराहे पर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे आंदोलन के समर्थन में था। छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
छात्र-छात्राओं ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से सार्थक बातचीत करने के बजाय तानाशाही तरीके से अनशन समाप्त कराने पर तुली है।
करीब आधे घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र अस्पताल चौराहे पर मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन समाप्त किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही सोनम वांगचुक की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वह बड़े स्तर पर फिर से प्रदर्शन करेंगे।