नबीनगर: नवीनगर नगर पंचायत को सीसीटीवी कैमरों से किया गया लैस
नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में अपराध को रोकने और यातायात व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। नगर पंचायत कि ओर से शहर के 19 मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है।63 नाइट विजन के हाइ रेजोल्यूशन कैमरा लगाया गया है। जिसमें 8 रोटेटिंग कैमरा है।जो 360 डिग्री में घुमता है।