अरवल: अरवल में DM की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक, रबी फसल कटाई व खरीफ तैयारी पर निर्देश
Arwal, Arwal | Apr 7, 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कृषि टास्क फोर्स बैठक में रबी फसलों (गेहूं, दलहन, चना) की तत्काल कटाई व प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता पर संतोष जताते हुए खरीफ मौसम के लिए पूर्व तैयारी व दोषी कंपनियों को स्मरण कराने के आदेश हुए।