केिशनपुर: अभुआर में पूजा देखने के विवाद को लेकर कलयुगी ससुर ने बहू को मारपीट कर किया जख्मी
अभुआर में पड़ोसी के यहां पूजा देखने के विवाद को लेकर पंकज मुखिया की पत्नी ममता देवी के साथ कलयुगी ससुर ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया है। वहीं, पंकज मुखिया के पुत्र व पत्नी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि पूजा देखने के विवाद को लेकर मेरे ससुर सोनाय मुखिया ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया है।