गोटेगांव: नरसिंहपुर: खेत में काम करते समय महिला को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
गोटेगांव थाना अंतर्गत कंजाई निवासी पूना बाई पति कैलाश झरिया उम्र 45 वर्ष शुक्रवार 2 बजे मालीवाडा गांव के खेत में कृषि कार्य कर रही थी उसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट दिया था वहीं उसने आवाज लगाकर परिजनों को सूचना दी परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल लेकर आए जहां महिला का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।