बांदा: कस्बा तिंदवारी में समस्त परिषदीय विद्यालयों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली और मनाया प्रवेश उत्सव
Banda, Banda | Apr 7, 2026 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा तिंदवारी मे ब्लॉक स्तरीय समस्त परिषदीय विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव के तहत जागरूकता रैली निकाली गई है। रैली की शुरुवात खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल नें हरी झंडी दिखाकर की है। इस रैली मे कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं नें उत्साहपूर्वक भाग लिया है।