जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 10 शोधार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डीएसटी-पर्स परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। कुलपति ने दिसंबर 2025 तक सभी स्वीकृत उपकरणों और रसायनों की खरीद पूरी करने के निर्देश दिए।