जौनपुर: मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने की अपील की डीएम ने
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।