जौनपुर: जायसवाल समाज ने मनाई कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती
जौनपुर नगर के सब्जी मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जायसवाल समाज ने अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया