बस्तर: बस्तर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, विभिन्न विभागों के एजेंडों पर हुई चर्चा
Bastar, Bastar | Mar 13, 2026 13 मार्च 2026/ जिला पंचायत बस्तर के सभा कक्ष में शुक्रवार 13 मार्च को सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप की अध्यक्षता और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाहियों की पुष्टि के साथ हुई, जिसके बाद बारी-बारी से विभिन्न विभागों के एजेंडों पर चर्चा की गई।