सीतामढ़ी जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 19/11/2025 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा लोगों की शिकायतें सुनी गईं। सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से आए हुए लोगों से एसपी ने मुलाकात की।