सिंगरौली: एनसीएल ने तकनीकी शिक्षा निदेशालय (म.प्र.) के साथ सिंगरौली में खनन प्रौद्योगिकी संस्थान बनाने हेतु किया एमओयू
भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत तकनीकी शिक्षा निदेशालय, (म.प्र.) भोपाल के साथ सिंगरौली क्षेत्र में खनन प्रौद्योगिकी संस्थान के निर्माण (लागत 76.56 करोड़ रुपये ) हेतु समझौता किया।