जशपुर: जशपुर के काईकछार हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक घायल, हाईवे पेट्रोलिंग ने पहुंचाई मदद
जशपुर जिले के काईकछार हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात सैनिक जोहन कुजूर और पायलट अरुण कुमार यादव ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के