टीकमगढ़: शैल सागर चौराहे पर डीपी में आग, बढ़ती गर्मी बनी वजह, बिजली विभाग नदारद
शहर के शैल सागर चौराहे पर लगी बिजली की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) में आग लग गई। लगातार बढ़ते तापमान और घरों में विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग के चलते डीपी पर लोड बढ़ रहा है, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से डीपी ओवरलोड हो रही है और बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।