फारबिसगंज: फारबिसगंज विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाया अभियान
विद्युत अधीक्षण अभियंता एसटीएफ किशनगंज एवं कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर चोरी कर बिजली उपयोग करते पकड़ा.कनीय विद्युत अभियंता कैलाश कुमार ने रविवार को एक बजे जानकारी देते हुए बताया इस छापेमारी में मानव बल सुरेन्द्र महतो,मो.अनवारूल, शंभू शरण सिंह,मो.हसीब शामिल थें.