इस्लामनगर अलीगंज: इस्लामनगर से मारपीट व रंगदारी मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
चंद्रदीप थाना पुलिस ने इस्लामनगर गांव से मारपीट, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रविवार को आरोपी चंद्रशेखर कुमार उर्फ मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सहायक अवर निरीक्षक विकास कुमार ने 6 बजे बताया कि वार्ड सदस्य सुधीर कुमार के आवेदन पर 13 जून को चंद्रदीप थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज किया गया था।