बीकानेर: भुट्टो के बास में मुखबिर समझकर युवक पर लोहे के पाइप से किया हमला, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भुट्टों का बास में एक युवक पर पुलिस का मुखबिर समझकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित हैदर अली ने पुलिस को दिए परिवाद में शौकत उर्फ पोमी, राजू उर्फ हाजी और मांगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 26 जुलाई की रात करीब 11:15 बजे तीनों आरोपी सफेद स्विफ्ट कार से आए और लोहे के पाइपों से हमला कर दिया, जिससे उसके हा