आदित्यपुर गम्हरिया: मोहनपुर: आर्का जैन यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों का विवाद पुलिस के हस्तक्षेप से 6 घंटे बाद सुलझा
गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर स्थित आर्का जैन यूनिवर्सिटी के एक पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को गुन्डा कहकर संबोधित करने से आक्रोशित ग्रामीणों का आंदोलन करीब छह घंटा बाद समाप्त हुआ. दोपहर करीब 12 बजे गम्हरिया थाना पुलिस के हस्तक्षेप कर टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में दोनों पक्षों के बीच वार्ता करायी गयी. इसमें आपसी समझौता कर मामले को