सादाबाद: सहपऊ जलेसर रोड पर अनियंत्रित बाइक कटीले तारों में घुसी, अज्ञात युवक गंभीर घायल, डॉक्टरों ने किया रेफर
एक अज्ञात युवक बाइक लेकर सादाबाद की तरफ जा रहा था। सामने से अचानक दूसरा वाहन आ गया जिसे बचाने के प्रयास में युवक की बाइक का अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे लगे कटीले तारों में घुस गई जिससे वह घायल हो गया। इलाका पुलिस के द्वारा युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया है