प्रतापगढ़: जयपुर: कटकड़ी में भागवत कथा में कृष्ण लीलाओं का किया गया वर्णन
कटकड़ी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन प्रसंग और कृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया गया। कथावाचक पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने कथा सुनाई। उन्होंने रुक्मिणी द्वारा श्रीकृष्ण को पति रूप में स्वीकार करने और विवाह प्रसंग को प्रेम व आस्था का प्रतीक बताया।