कटोरिया: सूईया रोड कटोरिया में टोटो पलटने से घर के आगे बैठी महिला जख्मी
Katoria, Banka | Apr 2, 2026 सूईया रोड कटोरिया में गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे पलंग लदे टोटो पलटने से घर के आगे बैठी महिला जख्मी हो गयी। जख्मी बमशंकर भगत की पत्नी सुनैना देवी बताया गया है। जिनका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया।