हज़ारीबाग: हबीबी नगर में संदिग्ध डिब्बा खोलने के दौरान हुआ तेज धमाका, जांच जारी
हजारीबाग के हबीबी नगर में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। करीब 17 घंटे बाद भी शव घटनास्थल पर ही मौजूद रहे। रांची से जगुआर का बम निरोधक दस्ता BT-02 और SFSL की टीम मौके पर पहुंचकर हर पहलू की जांच कर रही है। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किन कारणों से हुई।