हज़ारीबाग: सिलवार में कुएं से लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलवार गांव में लापता व्यक्ति कालेश्वर प्रसाद मेहता का शव गांव के एक कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार वह 10 जनवरी की शाम से लापता थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।