हज़ारीबाग: रांची में भीषण सड़क हादसे में ऑटो पलटने से पांच की मौत, केरेडारी के बसरिया के भी दो लोग मरे
रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक तिलकुट बनाने के कारीगर थे। हादसे में हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के बसरिया गांव के दो लोगों की भी जान गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर ।