Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
niu.news
ऋषिकेश-भानियावाला "एलिफेंट कॉरिडोर" पर NHAI कर रहा जल्दबाजी, न्यायलय की भी हो रही अवमानना । NIU मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Uttarakhand Forest, Government of Uttarakhand National Highways Authority of India - NHAI
Dehradun, Dehradun
| Jul 7, 2026
MORE NEWS
रानीखेत के मजखाली क्षेत्र से 01 जुलाई से लापता युवती को SDRF ने 5 दिन की सघन खोजबीन के बाद सुंदरखाल से 12–13 किमी दूर घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी। SDRF टीम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर से उसे सुरक्षित रोड हेड तक पहुंचाया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया। #sdrfuttarakhand #uttarakhand #ranikhet #newsmafiya #RescueOperation #forest
Dehradun, Dehradun | Jul 7, 2026
🚨अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाएं केवल वर्तमान आवश्यकताओं को नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं ऐसी हों जो समय के साथ निरंतर प्रभावी बनी रहें तथा अन्य राज्यों के लिए भी 'बेस्ट प्रैक्टिस' का उदाहरण बनें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, डोईवाला (देहरादून), बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, पाइनस (नैनीताल) तथा बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के निर्माण कार्य हर हाल में अक्टूबर माह तक पूर्ण किए जाएं, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शीघ्र बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का इंटीग्रेशन किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में वित्तीय प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही पात्र नागरिक स्वतः वृद्धावस्था पेंशन के दायरे में आ जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक प्रक्रिया से न गुजरना पड़े और समय पर पेंशन का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की माह जून-2026 की देय पेंशन राशि का डीबीटी (वन क्लिक) के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 9,80,950 लाभार्थियों को लगभग ₹145 करोड़ 42 लाख की पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें केंद्र सरकार का अंश लगभग ₹7 करोड़ 2 लाख तथा राज्य सरकार का अंश लगभग ₹138 करोड़ 40 लाख रहा। माह जून-2026 में वितरित इस राशि में वृद्धावस्था पेंशन के 6,11,245 लाभार्थियों को ₹91.69 करोड़, विधवा पेंशन के 2,35,850 लाभार्थियों को ₹35.38 करोड़, दिव्यांग पेंशन के 88,787 लाभार्थियों को ₹13.32 करोड़, किसान पेंशन के 27,207 लाभार्थियों को ₹3.26 करोड़, परित्यक्ता पेंशन के 8,258 लाभार्थियों को ₹99.10 लाख, भरण-पोषण अनुदान के 7,297 लाभार्थियों को ₹51.08 लाख, तीलू रौतेली पेंशन के 2,179 लाभार्थियों को ₹26.15 लाख तथा बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को ₹1.52 लाख की सहायता प्रदान की गई। बैठक में बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना की भी समीक्षा की गई। यह योजना अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को माध्यमिक, उच्च एवं विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रति छात्र ₹3.25 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है तथा आवश्यकता होने पर राज्य सरकार अतिरिक्त टॉप-अप राशि देकर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण छात्रावासों का निर्माण सुनिश्चित करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, " हमारी सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी और प्रभावी व्यवस्था विकसित करना है जो आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को भी पूरा करे। सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है। उत्तराखण्ड में ऐसा सुशासन मॉडल विकसित किया जाएगा, जिसे देश के अन्य राज्य भी अपनाने के लिए प्रेरित हों।"
Dehradun, Dehradun | Jul 7, 2026
PRD जवानों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का जताया आभार, 120 दिनों से चल रहा धरना भी किया स्थगित, देखें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस। NIU मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Rekha Arya
Dehradun, Dehradun | Jul 7, 2026
अभियुक्तों के कब्जे से 13 लाख से अधिक अनुमानित मूल्य की 46 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद अभियुक्तों द्वारा तस्करी मे प्रयुक्त वाहनों को पुलिस ने किया सीज बरामद स्मैक को बिजनोर से खरीदकर लाये थे अभियुक्त नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की थे फिराक में मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 06/07/2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों (1)- तरुण उर्फ चीनू तथा (2)- विकास को फव्वारा चौकी क्षेत्र से 46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 - 253/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह दोनो नशे के आदि है तथा उक्त स्मैक को वो दोनों नजीबाबाद से एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाये थे, जिसमें से कुछ स्मैक को वह अपने नशे के लिए इस्तेमाल करने तथा बाकी को नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने कि फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 1- तरुण उर्फ चीनू पुत्र नरेंद्र, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष 2- विकास पुत्र योगेंद्र, निवासी ग्राम किनौनी, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हाल पता चंद्रबनी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS
Dehradun, Dehradun | Jul 7, 2026