चितरंगी: नौडिहवा पुलिस चौकी में दीपावली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
आज दिन सोमवार के दोपहर 12:30बजे के करीब पुलिस चौकी नौडिहवा मे आगामी त्यौहार दीपावली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जहां नौडिहवा चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे शामिल प्रबुद्ध नागरिकों एवं अन्य को अवगत कराया की दीपावली का पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मने और शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।