हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के प्रकरण में पटवारी जगवीर सिंह को सेवा से पदच्युत किया गया
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के एक प्रकरण में दोषसिद्ध पाए जाने के बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी जगवीर सिंह को राजकीय सेवा से पदच्युत/डिस्मिसल कर दिया है। यह कार्रवाई सेशन न्यायाधीश, विशिष्ट न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), श्रीगंगानगर के 28 नवंबर, 2025 के निर्णय के आधार पर की गई है।