हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस वेतन मद से करीब 30 करोड़ रुपये की अवैध निकासी पिछले 10 वर्षों से की जा रही थी। जांच में कई खातों, खासकर बिहार के गया में ट्रांसफर का पता चला है। मामले में कुछ आरक्षियों के नाम सामने आए हैं और अब सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है।