बिछिया: ग्राम पंचायत ठोढ़ा में जैविक खेती और नशा मुक्ति का संदेश, विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
बिछिया विकास खंड के ग्राम पंचायत ठोढ़ा स्थित जैव आदान संसाधन केंद्र में 11 अप्रैल शनिवार को सुबह 11:00 बजे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के महत्व से अवगत कराना और आत्मनिर्भर कृषि के लिए प्रेरित करना था l कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी अलावा ग्रामीणजन मौजूद रहे l