युवा जदयू जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह का स्वागत, संगठन विस्तार पर चर्चा
झाझा विधानसभा क्षेत्र के बाराकोला पंचायत के अमकोलिया गांव और चांय में गुरुवार को युवा जदयू जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह का स्वागत किया गया। अमकोलिया में मनोज राय तथा चांय में हरि कुमार और जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बलवंत सिंह ने संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा की। जिला से प्रखंड और पंचायत स्तर तक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। युवाओं ने निशांत कुमार और झाझा विधायक दामोदर रावत के हाथों को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में युवा नेता अमित कुमार सहित गणेश सिंह, गौतम सिंह, गोविंद कुमार समेत कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026