बिहपुर: घर बेचने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में घर बेचने का विरोध करने पर रोशन खातून के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि मोहम्मद कादिर, जन्नत खातून, मोहम्मद गुलाम और नसीमा खातून ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।