ओबरा: म्योरपुर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी रामबाबू यादव पुत्र रामविलास यादव पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया। कई महीनों तक उससे बातचीत करने के बाद, आरोपी ने उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाए।