हसनपुर: हसनपुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने अधेड़ को मारी टक्कर, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल हसनपुर सीएचसी केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की शिनाख्त नगर के मोहल्ला लालबाग रेतिया निवासी गय्यूर पुत्र मकबूल अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका एक भाई भी था।