झाझा: छेना मोड़ के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल, सीएचसी झाझा से सदर अस्पताल जमुई किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Oct 21, 2026 मंगलवार शाम करीब छह बजे छेना मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रंजू देवी घायल हो गईं। वह अपने पति के साथ सलगा से कठबजरा स्थित ससुराल जा रही थीं। हादसे के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी झाझा लाया गया, जहां डॉ. नवाब ने उनका उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।