भीलवाड़ा: गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया, 40 दिनों से चल रहे विशेष उपवास हुए संपन्न
भीलवाड़ा। आज देश भर में गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और शांति के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष, गुडविन मसीह ने भीलवाड़ा के समस्त चर्चों में होने वाले कार्यक्रमों और इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी साझा की। क्रिश्चियन समाज के पिछले 40 दिनों से चल रहे विशेष उपवास आज गुड फ्राइडे के दिन संपन्न हुए।