कानपुर: नौबस्ता मे ट्रैफिक दरोगा ने नो पार्किंग में खड़ी बस का काटा चालान, ड्राइवर ने दी धमकी- मंत्री से बोल करवा दूंगा ट्रांसफर
नौबस्तास्थित ट्रैफिक दरोगा ने नो पार्किंग में खड़ी डबल डेकर बस का 500 रुपए का चालान काट दिया।ड्राइवर भड़क गया और दरोगा को धमकी दे डाली कि,मंत्री जी से कह कर ट्रांसफर कर दूंगा। एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने सोमवार 2 बजे बताया कि,बस ड्राइवर ने मंत्री से ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी, लेकिन पुलिस पीछे नहीं हटी। यातायात नियम का उल्लंघन करने पर चालान काटा गया।