कानपुर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के खिलाफ सपा नेता रामगोपाल यादव के बयानों के विरोध में भाजपाइयों ने रामगोपाल का पुतला फूंका
डिप्टीसीएम बृजेश पाठक के खिलाफ सपा नेता रामगोपाल यादव के बयानों के विरोध में भाजपाइयों ने रामगोपाल का पुतला फूंका। उनके पुतले को आग लगाकर जूतों और डंडों से मारा। परेडचौराहा पर युवा मोर्चा ने रामगोपाल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष ने रविवार 5 बजे बताया कि, ये समाजवादी पार्टी की नीति बन गई है। उनके नेताओं के बयान समाज को तोड़ने वाले है।