कानपुर: जीटी रोड स्थित यूनाइटेड ऑटो वर्क पेट्रोल पंप में आग लगी
जीटी रोड स्थित यूनाइटेड ऑटो वर्क पेट्रोल पंप में रविवार 4 बजे आग लग गई। पेट्रोल पंप मीरा भवन के पास थाना रायपुरवा क्षेत्र में स्थित है। मौके पर दमकल पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही लाटूश रोड फायर स्टेशन से फायर सेफ्टी ऑफिसर के नेतृत्व में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय पर आग पर काबू आ लिया।