कानपुर: मंधना अनवरगंज रेलवे स्टेशन को एलिवेटेड किए जाने की योजना पर लगी अंतिम मुहर, सांसद रमेश अवस्थी ने दी जानकारी
मंधना अनवरगंज रेलवे स्टेशन को लेकर एलिवेटेड किए जाने की योजना पर अंतिम मुहर लग चुकी है। इस योजना को लेकर रेलवे बोर्ड ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। इसको लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने रविवार 5:00 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस योजना का काम 2 चरणों के तहत दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।