चिरैया: चिरैया पुलिस ने सिकरहना नदी किनारे संचालित देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया
पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकरहना नदी किनारे संचालित देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान करीब 1500 लीटर कच्ची देसी शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने शराब कारोबारियों की तलाश तेज कर दी है और क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रखने की बात कही है।