खलीलाबाद: राजभर परिवार के पलायन मामले पर नाथनगर ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव की सफाई मीडिया के सामने आई
संतकबीरनगर के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत टीकुई कोल बाबू गांव में राजभर परिवार के कथित पलायन मामले पर रविवार को ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने अमरनाथ राजभर द्वारा लगाए गए दबंगई, भय और उत्पीड़न के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।