अतर्रा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Atarra, Banda | Apr 21, 2026 थाना क्षेत्र के परसेटा गांव निवासी एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार परसेटा गांव निवासी 22 वर्षीय आदित्य पुत्र कमल बाइक से अतर्रा अपने रिश्तेदारी जा रहा था।